आम अवाम विकास मोर्चा
A. सिद्धांत
आम अवाम विकास मोर्चा भारत के संविधान के अधीन विधि शासन, लोकतंत्र ,मानवाधिकार संरक्षण ,समाजवाद, भाईचारा और पंथ निरपेक्षता के सिद्धांतों पर चलेगा I
B. नीति, लक्ष्य और उद्देश्य
i. आम अवाम विकास मोर्चा भारतीय संविधान द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलते हुए प्रत्येक भारतीय निवासी का सशक्तिकरण कर भारत देश को दुनिया का एक अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने को समर्पित है। पार्टी ऐसी नीतियों में विश्वास करता है जो पर्यावरण के अनुकूल, समावेशी विकास करते हुए आर्थिक और राजनीतिक शक्ति के विकेंद्रीकरण के माध्यम से प्रत्येक भारतवासी के लिए सच्चे अर्थों में मानवाधिकार , समानता ,गरिमा एवं राजनीतिक , सामाजिक और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने के साथ हीं साथ गाँवों में बसने वाले सभी भारतीयों सहित वंचित सामाजिक समूहों के लिए विशेष अवसर का समर्थन करता हो I
ii. आम अवाम विकास मोर्चा जनता को जागृत करके, आंदोलन और वैध चुनावी प्रक्रिया में उनकी असरदार भागीदारी सुनिश्चित कर ऐसे सरकार का गठन करने को संकल्पित है जो भारतीय राज्य व्यवस्था को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक,कल्याणकारी राज्य की तरह चलाते हुए भारत देश को अज्ञानता , बेरोजगारी ,असमानता ,गरीबी, अन्याय और भ्रष्टाचार से मुक्त एक सु-शासित , विकसित ,समृद्ध , आधुनिक एवं प्रगतिशील देश के रुप में विकसित करेगा जो विश्व शांति और न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आगे बढ़ाने में वैश्विक प्रभाव रखने वाला एक महान विश्व शक्ति होगा ।
C. कार्यक्रम, कार्य और गतिविधियां
आम अवाम विकास मोर्चा जनता को जागृत करने और अपने उद्देश्य , लक्ष्य और नीतियों को आम अवाम तक पहुंचाने के लिए रचनात्मक कार्यक्रम और आंदोलन चलाएगा Iये कार्यक्रम और आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतान्त्रिक तरीकों से चलाए जाएंगें जिसमें लोकतांत्रिक असहमति, सत्याग्रह, आंदोलन एवं अहिंसक प्रतिरोध शामिल होगा । पार्टी किसी भी तरह के हिंसा को बढ़ावा देने या उकसाने वाली गतिविधियों में न् भाग लेगा और न हीं उनका समर्थन करेगा I